जांजगीर जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र का मामला थाना बिर्रा पुलिस ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान, करही में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को घातक हथियारों सहित SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल सहित डकैती में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, वारदात से पहले पकड़े गए आरोपी
थाना बिर्रा पुलिस को बीते दिनांक 12.08.26 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी – विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बिर्रा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान करही में डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किए जाने से उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार बरामद किए।
मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजकुमार कर्ष, पिता रेशम लाल कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण।
2. जितेंद्र साहू, पिता मूलचंद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण।
3. राजेंद्र उर्फ राजा साहू, पिता रथ राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा।
4. रंजीत साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण।
5. भीम साथी, पिता दुर्गा प्रसाद सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।

आरोपियों के कब्जे से बरामद
* दो मोटरसाइकिल
* दो नग लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार
* एक एयर गन
* चार नग लोहे की कुदाली
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी ASI राम प्रसाद बघेल तथा प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।