सर्दियों में बाल आ गए हैं डैंड्रफ, तो ना लें टेंशन, जानिए कैसे पाए छुटकारा

Winter Hair Care: बालों से जुड़ी अगर कोई ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है तो वह है रूसी. सिर की सतह पर जमने वाला यह डैंड्रफ (Dandruff) हाथ लगाते ही सिर से झड़ने लगता है. कई बार तो काले कपड़ों पर सफेद डैंड्रफ गिरा हुआ दिखने लगता है जिसे दूसरे लोग भी साफ देख पाते हैं. असल में डैंड्रफ स्कैल्प की एक कंडीशन है जो ऐसे फंगस के कारण होती है जो स्कैल्प (Scalp) से सीबम को सोखकर बढ़ता है. कई लोगों को डैंड्रफ के कारण खुजली भी महसूस होती है. ऐसे में इस डैंड्रफ से छुटकारा पाना बेहद जरूरी हो जाता है. यहां जानिए कौनसी घरेलू चीजें डैंड्रफ का सफाया करती हैं.

https://johar36garh.com/mahila-samman-savings-certificate-scheme-women-will-be-benefited-they-will-get-money-every-3-months/

डैंड्रफ के असरदार घरेलू उपाय | Effective Home Remedies For Dandruff 

 

बेकिंग सोडा 

स्कैल्प पर स्क्रब की तरह असर दिखाता है बेकिंग सोडा. स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बालों को धोने के दौरान शैंपू में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर बालों को धोएं.

See also  धीरे-धीरे जुड़ेगा टूटा रिश्ता, इसे ऐसे संभालें...

लहसुन 

 

इस नुस्खे से कम ही लोग परिचित हैं. लहसुन (Garlic) एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होने के चलते डैंड्रफ दूर करता है. इसके इस्तेमाल के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियां लें और इन्हें कूटकर पानी में मिला लें. इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धो लें. बालों से लहसुन की बदबू दूर करने के लिए इस पानी में शहद और अदरक भी मिलाया जा सकता है.

 

इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन

 

दही 

डैंड्रफ के रामबाण इलाजों में शामिल है दही. इसे सिर पर लगाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है सिर्फ अपने बालों को धोते समय दही (Curd) लें और सिर पर मलें. इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. 3 से 4 दिन इस नुस्खे को अपनाया जाए तो डैंड्रफ पूरी तरह दूर हो जाता है.

See also  बुरी नजर से राहत पाएं: वास्तु शास्त्र के 3 असरदार उपाय जो तुरंत काम करेंगे

नींबू का रस 

एक कटोरी लें और इसमें नींबू का रस और बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिला लें. इस मिश्रण को सिर पर मलें और बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छे से लगाएं. अब आधे से एक घंटे बाद सिर को शैंपू से धो लें. डैंड्रफ कम होता साफ नजर आएगा.

नीम 

एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है नीम. इसे बालों की कई दिक्कतें दूर करने के लिए लगाया जा सकता है. डैंड्रफ हटाने के लिए आप नीम का तेल (Neem Oil) किसी दूसरे तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं, नीम के पत्तों को पानी में उबालकर सिर धो सकते हैं या फिर नीम का पेस्ट बनाकर भी सिर पर लगाया जा सकता है.

 

https://johar36garh.com/government-is-giving-20-thousand-rupees-to-pregnant-labor-women-know-how-to-apply/