महज 10 रुपए के लिए बेटी का गला घोटकर की हत्या, शव को जलाया, अधजली शव को फेंका खेत में

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने महज 10 रुपये के लिए अपनी ही बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी. यही नहीं, आरोपी पिता ने बेटी के शव को जलाया और अधजली अवस्था में घर से थोड़ी दूर खेत में फेंक आया. यह वारदात बुधवार को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ के नरौली की रहने वाली दस वर्षीय रागिनी सोनकर बुधवार को अपने पिता रिंकू सोनकर के साथ खानपुर स्थित ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में आई थी. यह सभी रिश्तेदारों के सामने रागिनी अपने पिता से 10 रुपये मांगने लगी. चूंकि रिंकू के पास वापस लौटने के लिए किराया भर के ही रुपये बचे थे. इसलिए उसने पहले तो टालने की कोशिश की, लेकिन जब बेटी नहीं मानी तो गुस्से में आकर आरोपी ने बेटी का हाथ पकड़ा और बगल के छप्पर में ले जाकर पहले तो शाल से उसका गला घोंट कर मार दिया.

See also  'बंदरिया' कहकर मजाक करना पड़ा भारी, आहत मॉडल पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में परिवार

इसके बाद आरोपी ने उसी शॉल में आग लगाकर शव को जलाने की कोशिश की. शव पूरी तरह जल नहीं पाया तो आरोपी ने अधजले शव को उठाया और करीब 50 मीटर दूर एक खाली प्लाट में फेंक आया. चूंकि उसी दिन शादी थी और सभी लोग व्यस्त थे, इसलिए काफी समय तक किसी का ध्यान इस बच्ची की गुमशुदगी की ओर नहीं गया. मध्य रात्रि के बाद बच्ची की मां ने उसकी तलाश शुरू की.

वहीं, अगले दिन गुरुवार को को पास पड़ोस के लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को अरेस्ट किया है. एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात को कबूल करते हुए पूरा घटनाक्रम बयां किया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.

See also  बहू ने घर छोड़ा... कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने सरकार से की यह मांग