पामगढ़ : 12वीं कक्षा के छात्र की फंदे से लटकती हुई मिली लाश, स्कूल के वार्षिकोत्सव के बाद हुई घटना

बिलासपुर।

12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड करने से पहले वो स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गया था, जहां परिजनों से बात हुई थी। तब छात्र ने छुट्‌टी पर घर जाने के बजाए पढ़ाई करने की बात कही थी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

 

इसे भी पढ़े :-EMI देने में दिक्कत हो तो लोन की अवधि बढ़ाएं बैंक, जाने क्या कहता है RBI के नियम

 

 

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी वैभव साहू (18) संदीपनी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वो यहां टिकरापारा में किराए पर रूम लेकर रहता था। परिजनों ने बताया कि, शनिवार को उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए वैभव स्कूल गया था। फिर रात में घर आकर उसने फांसी लगा ली।

 

इसे भी पढ़े :-Aeps Service, आधार से पैसा निकालने से पहले ध्यान दें, नहीं तो खाली हो जाएगा खाता का पैसा

See also  प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री साय

 

परिजनों ने बताया कि, शनिवार को जब वो स्कूल में था, तब उनकी बात हुई थी। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया। लगातार घंटी बज रही थी। लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे घबराए परिजन पामगढ़ से बिलासपुर उसके रूम आ गए। यहां पता चला कि उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं पैसा, आपको कोई नहीं बताएगा ये तरीका, जाने विस्तार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *