CG : जंगल में कई टुकड़ों में मिली छात्रा की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बालोद जिला के पर्रेगुड़ा गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में युवती की लाश मिली है. ये लाश संदिग्ध अवस्था में और कई टुकड़ों में मिली है. पेड़ की डाली पर दुपट्टे के फंदे पर युवती की लाश लटकती पाई गई. शव के पास युवती की सेंडल, लेडीस बैग, पानी की बोतल और मोबाईल मिला है.

बैग में मिले प्रवेश पत्र के अनुसार युवती का नाम कविता है. जो कि मां बहादुर कलारिन कॉलेज गुरुर की छात्रा है. शव करीब 1 महीना पुराना बताया जा रहा है. जिसे जंगली जानवरों ने छित्रविछित्र कर दिया है. इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल बालोद एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

See also  नवा रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, जनता ने उत्साह से किया स्वागत