Janjgir : दिव्यांग के घर घुस कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के डभरा में एक दिव्यांग से घर घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग जो कमर से और आंख से कमजोर है उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है वह घर में अकेली रहती है रविवार को खाना खाकर रात 11:00 बजे के आसपास वह सोने चली गई|  घर का दरवाजा अंदर से ताला लगाया गया था|  रात को आरोपी गोविंदा महंत घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आया और प्रार्थिया के बगल में सो गया| आरोपी प्रार्थिया के शरीर को छूने लगा|  अचानक आंख खुली तो आरोपी को बगल में पाया जिसे भगाने का प्रयास किया गया किंतु उसने दिव्यांग प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया|  प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग