JANJGIR: दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत, जमीन को लेकर मायके में चल रहा था विवाद

JJohar36garh News जांजगीर में सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव शुक्रवार सुबह खेत में मिले हैं। वे एक दिन पहले खेत में काम करने के लिए गई थीं, इसके बाद से उनका पता नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि मायके में चल रहे संपत्ति विवाद के चलते दोनों को मारा गया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गांव निवासी संतोषी बाई कश्यप (45) और आपी बाई (40) सगी बहने थीं। दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी के सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। इसके बाद से ही परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह जब वे खेत में देखने गए तो वहां दोनों बहनों के थोड़ी दूरी पर शव पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

See also  छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड

आशंका, दम घुटने से हुई मौत
पुलिस को दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया दोनों की दम घुटने से मौत होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि खेत में काम करने के दौरान पीछे से पकड़ कर उनके सिर पानी में डुबो दिए गए। पानी में दम घुटने से ही उनकी मौत हो गई। हत्यारे ने दोनों को संभालने का भी मौका नहीं दिया। इसके चलते कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पत्नी की छोटी बहन से भी शादी
दोनों ही बहनों की शादी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन संतोषी बाई से कोई संतान नहीं होने के चलते राधेश्याम ने 5 साल छोटी बहन आपी बाई से भी शादी कर ली थी। अभी तक कि जांच में पता चला है कि दोनों बहनों के मायके में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उस संपत्ति में दोनों बहने भी हिस्सेदारी मांग रही थीं। इसी विवाद के चलते दोनों महिलाओं के भाइयों पर हत्या का संदेह है।

See also  बिलासपुर में तालाब में नहाने गई युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, विरोध करने पर घर घुसकर माँ-बेटी से मारपीट, फरार आरोपी की तलाश जारी