CG : गहरे गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचला, मौके पर हुई मौत, मची अफरातफरी

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL कर्मी की मौत हो गई। भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान बांकी मोगरा निवासी दुखीराम के रूप में हुई है, जो SECL में कार्यरत थे और रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे।

 

 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे इमली छापर चौक से कुसमुंडा खदान जाते समय उनकी बाइक भुट्टा चौक के पास सड़क के खराब हालात के कारण असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर उन्हें बचा नहीं सका और वह उसके पहियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रेलर रुकवाया और काफी मशक्कत के बाद घायल कर्मी को बाहर निकाला।

See also  श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक

 

ट्रेलर संघ के अध्यक्ष जीतू महंत और अन्य लोगों की मदद से उन्हें कुसमुंडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।