Janjgir : घर अंदर घुस कर युवती से छेड़खानी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांजगीर जिला के थाना मालखरौदा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने  रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.08.22 के रात्रि 08:00 बजे लगभग अपने रूम के अंदर कपड़ा प्रेस कर रही थी उसी समय आरोपी किशनो सिदार घर अंदर घुसकर बेईज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ कर खीचने लगा, पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया| 
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक क. 215 / 2022 धारा 354,457 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया प्रकरण महिला सम्बन्धी अपराध होने एवं गंभीरता को देखते हुए आरोपी के घर मे रहने की सूचना प्राप्त  होने पर तत्काल मालखरौदा  पुलिस द्वारा  आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी किशनो सिदार उर्फ कृष्णा सिदार  उम्र 42 वर्ष निवासी अमेराडीह थाना मालखरौदा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 18.08.2022 को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया  आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि सुकुल सीदार, प्र.आर. चित्रांगद चंद्रा, आरक्षक बलवंत चंद्रा , राजेंद्र कुर्रे, शत्रुघन जांगडे एवं सूरज सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  पामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे कलेक्टर, शिवरीनारायण तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण