जांजगीर जिला के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कामता में रोजगार गारंटी योजना के कार्य में रोजगार सहायक और सरपंच ने अपने-अपने परिवार वालों के नाम फर्जी तरीके से डाला जा रहा है| जिसकी लिखित शिकायत नवागढ़ के एसडीएम से की गई है|
शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया है की पूर्व में वह रोजगार गारंटी में हाजिरी के पद पर कार्य करता था| लेकिन रोजगार सहायक द्वारा अपने और सरपंच साथ ही मेट के परिजनों के नाम फर्जी तरीके से हाजिरी डाली जा रही है| जिसमें उनकी पत्नी और बच्चों के नाम शामिल है| इसका विरोध करने पर उसे काम से हटा दिया गया| साथ ही उसके साथ गाली गलौच भी की गई| इससे परेशान होकर प्रार्थी ने नवागढ़ के एसडीएम से लिखित शिकायत की है|