Janjgir : मनरेगा में रोजगार सहायक और सरपंच के परिवार के लोगों का लगाया जा रहा फर्जी हाजिरी, SDM से हुई शिकायत

जांजगीर जिला के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कामता में रोजगार गारंटी योजना के कार्य में रोजगार सहायक और सरपंच ने अपने-अपने परिवार वालों के नाम फर्जी तरीके से डाला जा रहा है| जिसकी  लिखित शिकायत नवागढ़ के एसडीएम से की गई है|

शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया है की पूर्व में वह रोजगार गारंटी में हाजिरी के पद पर कार्य करता था| लेकिन रोजगार सहायक द्वारा अपने और सरपंच साथ ही मेट के परिजनों के नाम फर्जी तरीके से हाजिरी डाली जा रही है| जिसमें उनकी पत्नी और बच्चों के नाम शामिल है| इसका विरोध करने पर उसे काम से हटा दिया गया| साथ ही उसके साथ गाली गलौच भी की गई|  इससे परेशान होकर प्रार्थी ने नवागढ़ के एसडीएम से लिखित शिकायत की है|

See also  बिलासपुर : घर के बाहर खड़ी 10 बाइक जलकर ख़ाक, बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम