महाकुंभ मेले में एक बार फिर लगी आग, सेक्टर-22 में 15 टेंट जलकर खाक

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए. हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लिया है. इस घटना में कोई जन हानि की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं.

 

इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़

 

जानकारी के मुताबिक आग लगने की इस घटना में 15 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन दल को सूचित किया गया. हालांकि टीम को टेंट तक पहुंचने में कठिनाई हुई क्योंकि वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था. इसके बाद भी अग्निशमन दल समय पर पहुंचा और बिना किसी बड़ी घटना के आग पर काबू पाया.

See also  कुचामन सिटी में व्यापारी की हत्या से आक्रोश, आज पूरा शहर बंद

 

इसे भी पढ़े :-पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024, सरकार दे रही खरीदी पर सब्सिडी

 

अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, “हमें आज छतनाग घाट थाना क्षेत्र में 15 टेंटों में आग लगने की सूचना मिली. तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया. एसडीएम के अनुसार, यह एक अनधिकृत टेंट था जिसे यहां लगाया गया था. स्थिति नियंत्रण में है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.”

इसे भी पढ़े :-मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया

 

पहले भी हो चुकी हैं आग की घटनाएं

बता दें कि इससे पहले भी दो बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था.

See also  दो-तीन दिन पत्नी बनकर करती थीं छल, मथुरा की काजल-तमन्ना के हैरान कर देने वाले कारनामे

इससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

 

 

Redmi का 12 हजार वाला मोबाइल मात्र 9 हजार में, 50MP डुअल कैमरा के साथ जबरदस्त फीचर