पांच ऐसी ही गर्वनमेंट जॉब जिन्हें पाना सबसे बेस्ट, आईए जानते हैं इनके बारे

भारत में लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं। हर एग्जाम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। कॉम्पटिशन तगड़ा होता है। ज्यादातर युवाओं का सपना UPSC, SSC, UGC NET जैसी परीक्षाओं को पास कर बेहतर करियर बनाने का होता है। देश में कई ऐसी गर्वनमेंट जॉब हैं, जिनमें सैलरी और शोहरत दोनों ही दमदार होती है। इन नौकरियों को पाने छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसी ही सरकारी नौकरियों के बारें में जिन्हें पाना सबसे बेस्ट माना जाता है। इनमें सैलरी, शोहरत और सुविधाएं काफी अच्छी होती हैं।

1. सिविल सर्विस एग्जाम
सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वाले IAS, IPS और IFS समेत कई रैंक पर नियुक्त होते हैं। ये सबसे ज्यादा रूतबेदार पोस्ट होती है। जॉब की बात करें तो यह पहले नंबर पर आता है। हर युवा यूपीएससी की तरफ से आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पास करने का सपना देखता है। एक अफसर की सैलरी 56 हजार से 2.25 लाख तक होती है। सरकारी सुविधाएं अलग से।

See also  जनजातीय वाचिकोत्सव 2023, तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में

2. डिफेंस सर्विस है बेस्ट
सेना में जाकर सर्विस देना गर्व की बात है। सेना में कोई भी पद हो, पूरे देश में सम्मान मिलता है। NDA और CDS के जरिए सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। एक बार इस रैंक पर काबिज होने पर हर महीने 50 हजार से 2.50 लाख तक सैलरी मिलती है। डिफेंस सर्विस में सुविधाएं सबसे ज्यादा मिलती है। देश की सेवा का मौका अलग से।

3. विदेश मंत्रालय में बनें असिस्टेंट
विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट काफी रुतबेदार पद माना जाता है। पैसा, शोहरत तो मिलती ही है, रूतबा मिलता है वो अलग से। यह सबसे बेस्ट नौकरियों में से एक है। इसमें पोस्टिंग ही विदेश में होती है। भत्ता और सुविधाओं के अलावा इसमें हर महीने की सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख तक होती है। यह शुरुआती सैलरी होती है।

4. नवरत्न कंपनियां में कमाई और शोहरत
नवरत्न कंपनियों में नौकरी करना सम्मान की बात होती है। NTPC, IOC, ONGC जैसी सरकारी कंपनियों में सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर आप अच्छी सैलरी पा सकते हैं। BE या GATE की डिग्री रखने वाले इन पदों पर काबिज होते हैं। इनकी सैलरी भत्तों को मिलाकर 1.5 लाख रुपए हर महीने की होती है। 

See also  अकलतरा : परिवार गया था सत्संग, चोरों ने घर का ताला तोड़ पार कर दिए नकदी समेत 3,47 लाख के जेवर, जाँच में जुटी पुलिस

5. प्रोफेसर, सम्मान के साथ शानदार सैलरी
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनना भारत में सबसे अच्छी सरकारी नौकरियों में से एक मानी जाती है। आईआईटी या एनआईटी में भी प्रोफेसर बनकर सुविधाओं के साथ मोटी सैलरी का फायदा उठा सकते हैं। एक प्रोफेसर की औसतन सैलरी 70 हजार से 1.5 लाख तक होती है। इसके अलावा आवास और मेडिकल भत्ता भी मिलता है।