कांग्रेस से गोरेलाल ने भी मारी गुलाटी, थम्हा जोगी का हाथ 

कांग्रेस के पूरे विधानसभा में प्रत्याशी घोषित करने के बाद से लगातार विधायक, पूर्व विधायक और बड़े पदाधिकारियों का पार्टी का छोड़ना जारी है| इसी कड़ी में पामगढ़ से दो बार से प्रत्याशी रहे लोक कलाकार गोरेलाल बर्मन ने भी आखिरकार काग्रेस छोड़ दिया| इसके साथ ही उसने अपने पूर्व राजनितिक गुरु अजीत जोगी की पार्टी में शामिल हो गए| संभवतः उन्हें पामगढ़ से अपना प्रत्याशी घोषित कर दे|

आपको बता दें की पिछले चुनाव में गोरेलाल जीत के बहुत करीब पहुंच चुके थे| इसलिए उन्हें आस लगी थी की पार्टी उन्हें दोबारा मौका देगी| लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टिकट पूर्व प्रत्याशी शेषराज हरवंश को मिल गया|  जिसके बाद गोरेलाल के समर्थकों ने रायपुर मुख्य कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया था| इसके बावजूद आलाकमान ने अपना फैसला नहीं बदला| जिसके बाद उसने जोगी कांग्रेस का थाम लिया|

See also  छत्‍तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजना, केंद्र से मिली अंतिम सर्वे के लिए मंजूरी