CG : पत्नी के साथ बनाया अप्राकृतिक संबंध, पति गिरफ्तार 

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शादी के बाद उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 महीने पहले उनकी शादी हुई थी। पति अपनी पत्नी पर व्यवसाय शुरू करने के लिए मायके से पैसे लाने का भी दबाव बना रहा था।

 


इसे भी पढ़े :-CG : पंचायत सचिव ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, घर घुसकर दिया घटना को अंजाम 


 

दरअसल, डंगबुड़ा निवासी अनिल अग्रवाल के खिलाफ पत्नी ने 21 मई को सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने कहा कि, अनिल ने उसे कुछ महीने तक अच्छे से रखा। फिर लगातार मारपीट कर व्यवसाय के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने लगा। 10 मई को अनिल अग्रवाल ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया।

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में सिर को दरवाजे से पटक-पटक कर प्रेमिका की हत्या, चार साल से रहते थे लिव-इन रिलेशनशिप में


 

See also  CG अविवाहित बनकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती कर छोड़ने पर 10 साल का सश्रम कारावास

 

पीड़िता ने बताया कि, आरोपी ने 21 मई को फिर से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर वह थाने पहुंची। सीतापुर पुलिस ने आरोपी अनिल अग्रवाल को रिपोर्ट के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : जुए की लत ने बना दिया था कर्जदार, माता-पिता, पत्नी-बच्चों से करता था मारपीट, इसलिए कर दी हत्या