सूरजपुर में हाथियों ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मंगलवार को शहर के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में एक महिला को हाथी ने बुरी तरह रैंद दिया. घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से देर रात तक महिला के शव को हटाया नहीं जा सका था. फिलहाल वन अमला ने महिला के शव को घटनास्थल से निकालने लिया है और प्रतापपुर ले आई है. पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.(एजेन्सी )

See also  अकलतरा में घर घुसकर माँ-बेटे से मारपीट, तोड़ा निर्माणाधीन बाउंड्री वाल, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार