विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में कोमा में है छात्रा
जगदलपुर की एक 10 वर्षीय छात्रा निहारिका कुर्रे विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं, पैसे के आभाव में छात्रा अभी दूसरा आपरेशन नहीं हो पाया है, पहला आपरेशन विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में हुआ, अब दो और आपरेशन होने है जो विशाखापटनम में संभव नहीं है, वहां के डाक्टरों ने छात्रा को बेंगलुरु रिफर कर दिया है, पहले आपरेशन में 5 लग चुके है, जो उन्होंने बड़ी मुश्किल से दोस्तों व रिश्तेदारों से इक्क्ठे किए, अब दो आपरेशन और होने है इसमें लगभग 10 लाख रूपये की आवश्यकता है, छात्रा के पिता उदय कुर्रे अब मदद के लिए आपजन और शासन की ओर आस लगाए हुए हैं, इस संबंध में वे समाज के मंत्री शिव डहरिया व रूद्र गुरु के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वस्थमंत्री टी एस सिंह देव से गुहार लगाएगे |

अचानक आया चक्कर
7 नवंबर की शाम को अचानक चक्कर आके जमीन पर गिर पड़ी, उसे तत्काल जगदलपुर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा सभी परीक्षण के बाद डॉक्टर ने बताया की बच्ची को ब्रेन हेमरेज है और उसका ईलाज विशाखापत्तनम या बैंगलुरु में संभव है, आनन-फानन में बच्ची को विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ 8 नवम्बर को बच्ची का आपरेशन किया गया| जिसमें सिर से खून के धब्बे निकाले गए, इसके बाद वहा के डॉक्टरों ने बताया की दो और आपरेशन लगेंगे जो की यहाँ सम्भव नहीं है, बच्ची को बेंगलुरु ले जाने की बात कही है | इसमें 10 लाख रूपये की आवश्कता पड़ेगी | उदय किसी प्रकार से 5 लाख रूपये का बंदोबस्त कर पाया था| जो पहले आपरेशन में ही खर्च हो गए | अब फिर से 10 लाख रुपए संभव नहीं हो रहा है, उदय सभी परिचितों से पहले ही गुहार लगा चूका है | अब आमजनों व शासन से पूरी उम्मीद टीकी है


बस्तर जिले की है छात्रा
दंतेश्वरी वार्ड क्रमांक-20 जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़ का रहने वाली है एवं शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में कक्षा छठवीं की छात्रा है|

आमजनों से अपील
छात्रा के पिता ने आमजनों से भी मदद की गुहार लगाई हैं, उन्होंने जिस रूप में भी हो जिससे छात्रा की जिन्दगी बचाई जा सके मदद करने की बात कही है, वर्तमान में बच्ची विशाखापट्टनम के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में है | मदद की राशि उनकी माता श्रीमती ज्योति कुर्रे मोबाइल नंबर 846 287 59 53, 9754 026539, खाता क्रमांक – 3454 65 45 328, IFSC code- SBINOOO 5862, भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा जगदलपुर जिला बस्तर के खाता में भी आप भेज सकते हैं,