Bilaspur : हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चरित्र शंका के चलते पति ने अपने ही बच्चों के सामने हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा की है.

जानकारी के मुताबिक मंझवापारा के रहने वाले अच्छेराम भार्गव का 15 साल पहले हरी कुमारी भार्गव से विवाह हुआ था. जिनके 2 बच्चे अनीश भार्गव 13 वर्ष और मनीष भार्गव 12 वर्ष है. पत्नी हर कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में प्यून का काम करती थी. उसका पति अच्छेराम भार्गव उस पर चरित्र शंका के चलते रोजाना विवाद करता था.

महिला का शव किचन में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस से सूचना के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 5 बजे भी हरि कुमारी किचन में खाना बना रही थी। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय हथौड़ी लेकर आया और बच्चों के सामने हरि कुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार किये। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी उसकी मौत हो गई। आरोपी खुद थाने जाकर पुलिस को सब बताया और सरेंडर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही जारी कर दी है ।

See also  Janjgir : अब तहसील, जनपद और एसडीएम कार्यालय में भी सुनी जाएगी समस्याएं, कलेक्टर की नई पहल