पत्नी को जबरन पोर्न फिल्में दिखा विकृत तरीके से बनता था संबंध, बीमारी में उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा देकर की जबरदस्ती, तीन बेटियों के घर से निकाला

अहमदाबाद में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर हैरान करने वाले आरोप लगाए है. मामला शाहीबाग इलाके का है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जबरन पोर्न फिल्में दिखाता था और विकृत तरीके से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि पति गर्भावस्था के दौरान उनके पेट पर लात मारी और उनपर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया. अब ससुराल वालों की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर महिला ने अहमदाबाद महिला पुलिस स्टेशन में अपने पति, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामले में पलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

शिकायत के अनुसार, महिला की शादी साल 2011 में हुई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल में उसे प्रताणित किया जानें लगा था. महिला ने आरोप लगाया कि शादी के समय ससुराल वालों ने  पति के पहले से शादीशुदा होने और उसका एक बच्चा होने की बात छिपाई थी. महिला का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही सास और देवर ने दहेज को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया था. महिला के गर्भवती होने के बावजूद उसे पर्याप्त आराम देने के बजाय घर के भारी-भरकम काम कराए जाते थे.

See also  राजस्थान में जल प्रलय, चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर, 5 जिलों में रेड अलर्ट

 

महिला का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद भी पति का अत्याचार कम नहीं हुआ. पति अक्सर देर रात घर आता, पार्टियों में जाता और पत्नी की इच्छा के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था. अगर पत्नी बीमार होती तो भी उसे उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाएं देकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता और मना करने पर बुरी तरह पीटा जाता था. कुछ समय बाद पत्नी दोबारा गर्भवती हुई तो पति ने गर्भपात कराने का दबाव डाला और धमकी दी कि अगर उसने गर्भपात नहीं कराया तो वो उसे तलाक दे देगा.

 

अत्याचार बढ़ा तो महिला तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई. लेकिन पति वहां भी पहुंच गया और गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर उसे जबरदस्ती ससुराल वापस ले आया. सास और देवर भी लगातार ताने मारते थे कि तुम हमारे बेटे को पसंद नहीं हो तुम्हें तो बस समाज की वजह से रखना पड़ रहा है, तुमने हमारा घर बर्बाद कर दिया है, तुम तलाक लेकर अलग हो जाओ. पत्नी ने आधी रात को अपने पति को दूसरे देशों की युवतियों के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ा था. पति उसे उन युवतियों के साथ के अश्लील वीडियो दिखाकर उसी तरह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.

See also  20 साल पुराने वाहनों पर बढ़ा बोझ, सरकार ने रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल फीस दोगुनी की

 

बतौर महिला तीसरी बेटी को जन्म देने के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला. पत्नी ने पति के अफेयर की बात सास को बताई तो सास भड़क गईं. उसने झगड़ा करकेबहु को घर से निकाल दिया. पांच महीने मायके में रहने के बाद जब वो वापस आई तब भी पति ने पोर्न वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव जारी रखा. फिर महिला और उसकी तीनों बेटियों को दूसरे घर पर भेज दिया और पति अलग रहने लगा.

 

हद तो तब हो गई जब पति ने पत्नी को न्याय पाने से रोकने के लिए गंभीर धमकियां दीं. उसने कहा कि अगर तुमने हमारे खिलाफ कोई अर्जी या शिकायत की तो हम तुम्हें जान से मार देंगे. तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी. पुलिस मेरे काबू में है और ऊंची पहुंच होने के कारण सभी पुलिसवाले मेरे परिचित हैं. हालांकि, इन तमाम धमकियों के बावजूद हिम्मत न हारते हुए विवाहिता ने महिला पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है

See also  राफेल और Su-57 की जोड़ी से बढ़ेगी इंडियन एयरफोर्स की ताकत, रूस से फाइटर जेट पर डील संभव