जांजगीर : विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग, प्रधान आरक्षक तत्काल निलंबित, 40 हजार रुपए की थी मांग

जांजगीर जिला के चौकी पंतोरा क्षेत्र में एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की थी।  शिकायत के बाद पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को SP ने किया तत्काल निलंबित कर दिया है| इस मामले की जांच करने के लिए SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी को, SP ने निर्देशित किया है|

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी द्वारा चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की थी। मामले की शिकायत एवं जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रधान आरक्षक को प्रभाव से निलंबित किया गया। उक्त मामले की जांच SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी करेंगे।

See also  अक्टूबर अंत से डेढ़ लाख आबादी को मिलेगा 24 घंटे पानी, जलापूर्ति कार्य योजना अंतिम चरण में

 

विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग, प्रधान आरक्षक तत्काल निलंबित, 40 हजार रुपए की थी मांग