अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक, सीपीआर देने के बाद भी नहीं बची जान, घर में पसरा मातम

अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक : फर्रुखाबाद में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय युवक की ह्रदयगति रुकने से मौत हो गई। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे।राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी मुनेश्वर कश्यप के 21 वर्षीय पुत्र शिवनारायण कश्यप ने राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सेना में जीडी क्लर्क की परीक्षा पास कर ली थी।

अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक : फिजिकल होना शेष था। इसको लेकर शिवनारायण कश्यप रोज की तरह बुधवार को फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दौड़ लगा रहे थे। सुबह करीब सात बजे दौड़ लगाते समय उसके सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में शिवनारायण अचेत होकर गिर पड़े। यह देख मैदान पर मौजूद अन्य युवा उसके पास आए।

 

अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक : उन्होंने शिवनारायण को सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर गांव सीढ़े चकरपुर निवासी सुमित व राजा, शिवनारायण को लेकर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. नुरुल हुदा ने शिवनारायण कश्यप को मृत घोषित कर दिया।

See also  कोटा में नीट की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने आत्महत्या की

घटना की जानकारी मिलने पर मां सोनी देवी, भाई धर्मराज व धर्मनरायन लोहिया अस्पताल पहुंचे। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता मुनेश्वर कश्यप गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉ. अनुनय कुठार ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शिवनारायण की मौत ह्रदयगति रुकने से होने की पुष्टि हुई।

अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ते समय युवक को आया हार्टअटैक : वर्षा के कारण स्टेडियम दौड़ने आ रहे थे शिवनारायण

शिवनारायण अग्निवीर की तैयारी कई दिनों से कर रहे थे। वह गांव में ही खाली पड़े खेतों में दौड़ लगाते थे। वर्षा होने के चलते खेतों में पानी भर गया। इस वजह से शिवनारायण स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम दौड़ लगाने आ रहे थे।

See also  बॉर्डर सुरक्षा पर सियासी घमासान: बंगाल सरकार BSF को जमीन नहीं दे रही, CM को 7 पत्र लिख चुका हूं : अमित शाह

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए