दिल छु लेने वाला दृश्य, माशूम बच्चे की दर्दभरा शब्द किसी को भी भावुक कर देगा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया अगर आप भी रोजाना चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होंगे, जिन्हें देखकर आप चौंक जाते होंगे। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं और लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि, बच्चे जिस तरह सवाल का जवाब दिया उसे सुनकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

 

कई बार हमारे सामने ऐसा वीडियो आता है, जो सीधे दिल में घर कर जाता है और लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर कई बच्चे हैं। क्लास में ही टीचर एक बच्चे को बुलाता है और उससे पूछता है कि तुमने स्कूल की पैंट क्यों नहीं पहनी है? बच्चा कहता है कि जब दादा जी की पेंशन आएगी तब लूंगा। बताया जा रहा है कि इस बच्चे का नाम राज है। इतना ही नहीं टीचर उसके माता-पिता के बारे में भी पूछते हैं, जिस पर बच्चा कहता है कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। मम्मी-पापा के बारे में बताते हुए राज की आंखें भर आती हैं और चेहरा काफी उदास हो जाता है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हद से ज्यादा भावुक हो जाएंगे।

See also  एक महिला की ढाई साल में हुई 25 बार डिलीवरी, सुन कर लोग हैरान, हुआ चौकाने वाला खुलासा

 

वीडियो देखकर जरूर आंखें नम हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘shubham_sherwal’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोग उसकी मदद करने की भी बात कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।