11 जुलाई 2026 आज का राशिफल, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

11 जुलाई 2026 आज का राशिफल : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 4 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

आज का राशिफल : मेष 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे , घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। इस राशि के जो लोग सीड्स और पेस्टिसाइट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए दोगुना लाभ सुयोग बन रहे हैं। नौकरी कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से नई नौकरी का ऑफर आएगा। अच्छी सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक आपके लिए फायदेमंद होगा, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ रंग- 9

आज का राशिफल : वृष 

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी काम समय पर निपटा लेंगे।काफी दिनों से चल रहे लोन की ईएमआई आज पूरी हो जाएगी और आपको कर्ज के दर्द से मुक्ति मिलेगी। कुछ लोग ईर्ष्या की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ रंग- 1

आज का राशिफल : मिथुन  

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। टेक्नॉलॉजी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। दफ्तर का पुराना उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। आज ऑफिस में अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा कर लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से आज आपको सफलता जरूर मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ रंग- 1
See also  राशिफल 14 May 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल : कर्क 

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने और अपना टाइम टेबल पुनर्निर्धारित करने की जरूरत है। कृषक वर्ग को आज सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाएं। साथ ही आज कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करके आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज विपरीत परिस्थिति में भी नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ रंग- 4

आज का राशिफल : सिंह 

आज का दिन आपके जीवन यादगार रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। पारिवारिक और व्यवसायिक मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ घर के नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे आप नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे खास काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा। स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ रंग- 2

आज का राशिफल : कन्या

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी योग्यता के बल पर ऐसा फैसला ले सकते हैं कि आपको खुद ही आश्चर्य होगा। आज आपको किसी भी प्रकार के कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। किसी विशेष मुद्दे पर फैसला ऑफिस में सीनियर्स से बात-चीत करने के बाद ही करें। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु के नियमों का भी पालन करेंगे। इस राशि के छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ रंग- 8
See also  16 मार्च 2026 आज का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सतर्क

आज का राशिफल : तुला 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सरकारी कामों में कुछ अनुभवी लोगों की राय लेने से आपका काम आसान हो जायेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद होंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे। आज आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज नए मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ रंग- 5

आज का राशिफल : वृश्चिक 

आज आपका दिन अच्छे खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। बेवजह के कामों में अपना समय बर्बाद न करके रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी विशेष कारण से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो यात्रा लाभयदायक रहेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ रंग- 3

आज का राशिफल : धनु  

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे आपका अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज काम करने के तरीकों में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिशियल कामकाज में सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को उनके मनपसंद कालेज मे एडमिशन मिलने के प्रबल योग हैं। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ रंग- 2
See also  राशिफल 16 May 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल

आज का राशिफल : मकर 

आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनका प्रोत्साहन करेंगे। आज आपका बिजनेस अच्छी गति से आगे बढ़ेगा, जिससे अधिक मुनाफा होगा। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता आपको कामयाबी उच्च शिखर पर ले जाएगी। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ रंग- 7

आज का राशिफल : कुंभ

आज आपका दिन बहुत ही खास होने वाला है। कुछ नया सीखने की प्रबल इच्छा आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें। काफी दिनों से अटका हुआ दस्तावेज संबंधी राजकीय काम काज आज किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से पूरा हो जाएगा। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। आज आपका सभी कामों में मन लगेगा। आज साहित्यिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ रंग- 9

आज का राशिफल : मीन  

आज आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए नया खुशियां लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे और सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। वर्किंग वूमेन्स घर की जिम्मेदारियों और व्यवसाय में अच्छा तालमेल बना लेंगी। सरकारी नौकरी वालों को आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। आज किसी विशेष पॉलिसी के तहत किया गया निवेश आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपस में बातचीत से ही आसानी से हल हो सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे, आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ रंग- 5

 

10 जुलाई आज का राशिफल, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल