राशिफल 31 मई 2022, जानें आज का राशिफल

Horoscope Rashifal 31 May 2022

राशिफल

मेष-धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि संभव है। इन दोनों चीजों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कुटुम्‍बीजनों में कुछ अनबन हो सकती है। रुपए-पैसे के निवेश को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-मन अवसादित रहेगा। ऊर्जा का स्‍तर फिर भी बना रहेगा। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कर्क-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार सुचारुरूप से चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

See also  राशिफल 28 फरवरी 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

सिंह-कोर्ट-कचहरी में अच्‍छी स्थिति है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भाग्‍य पर भरोसा न करें। थोड़ा संघर्ष है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चल रही है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। थोड़ा जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है लेकिन नई शुरुआत न करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

See also  राशिफल 23 मई 2022, जानें आज का राशिफल, Horoscope May 23 2022, know today's horoscope

धनु-विपरीत सोच लोग वाले लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे या तो हार जाएंगे या तो आपके प्रति अनुकूल सोचने लगेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

मकर-भावुकता या जल्‍दबाजी में कोई निर्णय न लें। महत्‍वपूर्ण निर्णय को थोड़ा रोक लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-व्‍यापार पहले से बेहतर है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। कुल मिलाकर बड़े सुखद समय की ओर आप आगे बढ़ रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें। उनका जलाभिषेक करते रहें। सब शुभ होगा।

See also  आज का राशिफल,  शुक्रवार 1 अगस्त 2025, जाने  आपके लिए आज का दिन कैसा गुजरेगा?