पत्नी के बाथरूम से निकलते समय पति ने खिंची फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

यूपी में एक पति ने अपनी पत्नी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी के पति से इस बारे में पूछने पर गुरुवार सुबह पति ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई और पीड़िता ने मामले में पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता है और उसकी तनख्वाह जबरन छीन लेता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने बाथरूम से निकलते समय उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वायरल कर दी, जिससे उसकी बदनामी हुई। तहरीर में महिला ने यह भी कहा है कि पति के कई लड़कियों से संबंध हैं और वह उनके सामने भी उसे अपमानित करता है।

See also  वोटर लिस्ट में मृतकों के नाम? CEC ने विपक्ष से किया तीखा सवाल

आरोप है कि पति शराब के नशे में घर आता है और शिकायत करने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करती है और कई बार रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़िता ने अपनी जान-माल और संपत्ति को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस्ती में शादी झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील फोटो वायरल किया

सोनहा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व फोटो वायरल करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सोनहा थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन को दूसरे समुदाय का युवक अपने झांसे में लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब मेरी बहन से विरोध किया तो उसकी गंदी फोटो वायरल कर दी। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

See also  बाप-बेटे पुलिसवाले सबने नोंचा, वो चीखती रही, दो महीने तक नाबालिग किशोरी का करते रहे रेप, 23 बाद मिला न्याय, 7 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

इस मामले में पुलिस ने इरशाद थाना सोनहा के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी व धमकी देने का केस दर्ज किया है।एसओ सोनहा महेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इरशाद को बनवधिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वालों में उनके साथ एसआई दिलीप कुमार और करुणेश रहे।