नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया, प्रेमी ने पांच लाख रुपये में मंगाया जहरीला सांप, दोनों चार महीनों से कर रहे थे हत्या की साजिश

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में अतुल पवार की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, अतुल की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर पिछले चार महीनों से उसकी हत्या की साजिश रच रखी थी। इस दौरान दो बार हत्या की कोशिश नाकाम रही, लेकिन तीसरी बार जहरीले करैत सांप से डसवाकर कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि दामिनी का करीब एक साल पहले अपने ही स्कूल की वैन चलाने वाले चालक तुषार से प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि करीब चार माह पहले तुषार ने दामिनी को दवा उपलब्ध कराई, जिसे उसने अतुल के भोजन में मिला दिया। दवा खाने के बाद अतुल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

See also  झांसी में लोन की किस्त न देने पर बैंककर्मियों ने बनाई महिला को बंधक!

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया, प्रेमी ने पांच लाख रुपये में मंगाया जहरीला सांप, दोनों चार महीनों से कर रहे थे हत्या की साजिश

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : 20 दिन पहले भी जान लेने की हुई थी कोशिश

पहला प्रयास विफल होने के बाद दामिनी ने एक ज्योतिषी का हवाला देकर अतुल को गांव छोड़कर हस्तिनापुर में रहने के लिए तैयार किया। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले तुषार ने कार से अतुल की बाइक को टक्कर मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि हेलमेट पहने होने के कारण अतुल बच गया। बताया गया कि उस समय अतुल पुलिस में शिकायत करना चाहता था, लेकिन दामिनी ने ही उसे यह कहकर रोक दिया कि वाहन का नंबर नहीं देखा गया, इसलिए शिकायत का कोई फायदा नहीं होगा।

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : तुषार ने पांच लाख रुपये में मंगाया जहरीला सांप!

जांच में यह भी सामने आया कि तुषार ने अपने दोस्तों सोनू और उदय कुमार को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर जहरीला सांप लाने के लिए कहा था। दोनों कथित रूप से करैत सांप पकड़कर तुषार के पास ले आए और उसे बताया कि यह बेहद विषैला सांप है। तुषार ने सांप को कांच की बोतल में बंद कर रखा था।

See also  मॉडिफाइड साइलेंसर विवाद से शुरू हुआ गोविंदगढ़ बवाल, पुलिस पर हमला तक पहुंचा मामला

 

इसे भी पढ़े :-पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, सरकार दे रही खरीदी पर सब्सिडी

 

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : दामिनी ने अतुल के बिस्‍तर पर रख दिया सांप

पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात तुषार दामिनी को सांप और नींद की गोलियां देकर गया। दामिनी ने अतुल को दूध में 10 से 12 नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। देर रात जब अतुल गहरी नींद में था, तब दामिनी ने बोतल खोलकर सांप को उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। सांप ने अतुल को डस लिया और बाद में कपड़ों के बीच छिप गया। घटना के बाद दामिनी कमरे से बाहर निकल गई ताकि किसी को उस पर शक न हो।

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : मां से अपनी हत्‍या का शक जता चुका था अतुल

मृतक के पिता अजब सिंह ने भी आरोप लगाया कि चार माह पहले उनके बेटे को दवा देकर मारने की कोशिश की गई थी। वहीं अतुल अपनी मां संतोष देवी से कई बार कह चुका था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है और उसे डर है कि एक दिन वह उसकी हत्या करा देगी।

See also  वाराणसी में महिला ने कपड़ा शोरूम से 10 हजार के लेडीज अंडरगारमेंट्स चोरी किए, दुकानदार ने CCTV पुलिस को सौंपा

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : 20 लाख का बीमा हड़पने की भी थी साजिश

पुलिस जांच में आर्थिक लाभ का पहलू भी सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था। आशंका है कि दामिनी और तुषार हत्या के बाद बीमा की रकम हासिल करना चाहते थे। साथ ही सर्पदंश से हुई मौत को सामान्य हादसा साबित करने की भी योजना बनाई गई थी।

नींद की गोलियां देकर पति को सुलाया फिर सांप से डसवाया : एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पोस्टमार्टम कराया गया है और मौत के कारणों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दामिनी पवार (पत्नी), तुषार उर्फ निक्की, सोनू और उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।