पामगढ़ में बरसते पानी में ग्रामीणों ने रोकी सड़क, महिलाएं और बच्चे हुए शामिल, शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज बरसते पानी के बीच ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर सड़क को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। सड़क को लेकर सभी के चेहरे में गुस्सा देखने को मिला है। सभी शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

 

प्रदर्शन कर रहे बच्चियों ने बताया कि पिछले 15 सालों से सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस पर गुजरा बेहद जोखिम भरा रहता है। बरसात के समय में यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने की वजह से अक्सर ग्रामीण स्कूली बच्चे शिक्षक और इस मार्ग पर सफर करने वाले राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। इन 15 सालों में सड़क की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी करवानी पड़ी है। वजूद इसके शासन प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से उन्हें चक्का जाम करना पड़ा है।

See also  Janjgir : राजस्व प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें :कमिश्नर डॉ अलंग

 

बच्चियों ने बताया कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए पामगढ़ मुख्यालय आना पड़ता है लेकिन सड़क खराब होने की वजह से अक्सर उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने की वजह से उन्हें शिक्षा से भी वंचित रहना पड़ता है। इसी प्रकार चिकित्सा व्यवस्था भी सड़क की वजह से खराब है। मरीज तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाता, गंभीर बीमारियां वाले मरीज को काफी तकलीफ होती है। पामगढ़ में आज ग्रामीणों ने एक नहीं तीन-तीन जगह पर जाम लगाया है पहले पामगढ़ के हृदय स्थल अंबेडकर चौक को तीनों ओर से घेर दिया गया है। वही बहोरिक लाल चौक पर भी चक्का जाम किया हुआ है।