India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

दुबई 
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत इस समय मुश्किल में है। 200 से पहले आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हुए, वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने तेज तर्रार शुरुआत तो दिलाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। म्हात्रे ने 38 रन बनाे। नंबर-3 पर उतरे आरोन जॉर्ज ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, मगर वह शतक से चूक गए। भारतीय टीम की नजरें अब पूरे 50 ओवर खेलने पर होगी, अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो ही वह 300 के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

भारत ने 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। चौहान और पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम इस समय रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। पाकिस्तान ने मजबूत पकड़ बना ली है। भारत को 6ठां और सबसे बड़ा झटका आरोन जॉर्ज के रूप में 32वें ओवर में लगा। धीरे-धीरे शतक की ओर कदम बढ़ा रहे जॉर्ड मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलना चाहते थे, मगर वह नाकाम रहे। जॉर्ज 85 रन बनाकर हुए आउट।

See also  हम बांग्लादेश के सारे मैच पाकिस्तान में कराने को तैयार: PCB ने ICC को दी पेशकश

अभिज्ञान कुंडू के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। 173 के स्कोर पर आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई है। आरोन जॉर्ज एक छोर को संभाले हुए हैं। वह शतक के करीब है। किसी को उनका साथ देने की जरूरत है।