7 हजार रुपये का निवेश आपको बना सकता है लखपति, कुछ सालों तक करें निवेश और पाए 53 लाख

7 हजार रुपये का निवेश आपको बना सकता है लखपति, कुछ सालों तक करें निवेश और पाए 53 लाख  : आज के दौर में मुद्रास्फीति की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अपने बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो उसको किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़े :- PhonePe : फोनपे ऐप से बिना 1 रुपए लगाए रोज कमाएं हजार रुपए, जाने कैसे

 

गौर करने वाली बात है कि निवेश का यह क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता है लेकिन यहां से आप लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में अपने बचत के पैसों को निवेश करते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में विस्तार से जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 53 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

See also  UPI के बदले नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट

 

इसमें आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। आपको कैसे और किस जगह निवेश करना है इस बारे में अगर पता नहीं तो निवेश के इस क्षेत्र में इन्वेस्ट करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, बिना सोचे समझे यहां निवेश करने पर आपको बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

 

इसे भी पढ़े :-आम लोगों के लिए बूरी खबर : यूपीआई से पैसा भेजने पर अब शुल्क लेगी सरकार, अभी यह पूरी तरह निशुल्क है

 

म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 7 हजार रुपये निवेश करने हैं। 7 हजार रुपये महीने निवेश करने का यह सिलसिला आपको पूरे 20 सालों तक जारी रखना है। इस दौरान आपको यह उम्मीद रखनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 53,59,878 रुपये जुटा सकेंगे।

See also  STARTUP : एक लाख का निवेश और दो साल में 10 करोड़ रुपये का कारोबार

 

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

 

आधार कार्ड सत्यापन को लेकर बड़ा अपडेट, आधार अधिनियम में हुआ संशोधन