बिलासपुर में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से हुई दोस्ती, जन्मदिन के बहाने बुलाया होटल फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब शादी से इंकार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर शहर में  इंस्टाग्राम के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निलेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने आरोपी युवती को होटल लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और इसी भरोसे में उसने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत तोरवा थाना पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  CG : आया था प्रेमिका से मिलने, सहेली को देख बिगड़ी नियत, करने लगा रेप की कोशिस, दोनों ने उतार दिया मौत के घाट