क्या आपका वजन आपके उम्र और हाइट के हिसाब से होता है, जाने डॉक्टर ने क्या बताया

हेल्दी और फिट रहने के लिए बीमारियों से बचे रहना बेहद जरूरी है। आज के समय में ज्यादातर बीमारियों का कारण मोटापा है। ऐसे में वजन को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी माना जाता है। बढ़े हुए वजन से परेशान लोगों को अक्सर नहीं पता होता है कि उनकी हाइट के हिसाब से कितना वेट होना चाहिए। आपने भी डॉक्टर्स को ये कहते सुना होगा कि हाइट के हिसाब से आपका वेट ज्यादा है इसे कम करने की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठता है कि हाइट के हिसाब किसी भी व्यक्ति का वेट कितना होना चाहिए। डॉ. अनुपम बिस्वास, सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्रिनोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा बता रहे हैं आपकी हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वेट।

 

रात में चावल या रोटी खाने से बढ़ता है वजन, जानें कितनी रोटी और चावल खाना सही है

 

कितना होना चाहिए वेट

एक व्यक्ति का परफेक्ट वज़न केवल तौल के पैमाने से मापे गए वज़न पर ही निर्भर नहीं होता है। हाइट, उम्र, शरीर में मांसपेशियों और फैट की मात्रा और कमर की चर्बी सभी ऐसे कारक हैं जिन्हें एक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात करते समय ध्यान में रखना ज़रूरी है। फिर भी एक व्यक्ति के हाइट के मुताबिक उसका परफेक्ट वज़न जानने के लिए बॉडीमास इंडेक्स मापना जरूरी है। BMI (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) यह जानने का एक आसान तरीका है कि आपकी लंबाई के हिसाब से आपका वजन सही है या नहीं। इसे निकालने का तरीका है अपनी लंबाई (मीटर में) को खुद उसी से गुणा करें (जैसे 1.65 * 1.65 = 2.72)। अब अपने वजन (किलोग्राम) को इस संख्या से भाग दें (जैसे 60/2.72 = 22)।

 

वजन घटाने के लिए खाएं हाई प्रोटीन सोया पराठा, स्वाद भी और सेहत भी भरपूर

 

See also  एपल का बड़ा इवेंट जल्द, एक साथ लॉन्च होंगे कई नए प्रोडक्ट

 

इससे यह निष्कर्ष निकलता है की 5’5″ (150 सेंटीमीटर) हाइट वाले इंसान का वजन 42-56 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। , 5’6″ (155 सेंटीमीटर) हाइट वाले व्यक्ति का वजन 44-60 किलोग्राम के बीच होना चाहिए । 5’7″ (160 सेंटीमीटर) लंबाई वाले व्यक्ति का वजन 47-64 किलोग्राम के बीच होना चाहिए , 5’8″ (165 सेंटीमीटर) लंबाई वाले व्यक्ति का वजन 50-68 किलोग्राम के बीच होना चाहिए और 5’9″ (170 सेंटीमीटर) लंबाई वाले व्यक्ति का वजन 53-72 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। यह केवल एक अनुमान है और हर व्यक्ति का वज़न थोड़ा अलग हो सकता है। केवल एक व्यक्ति के सामान्य बीएमआई रेंज को देखना भारत में स्वास्थ्य जोखिमों का निर्धारण करने के लिए पर्याप्त नहीं है। भारतीयों और दक्षिण एशियाई लोगों में कम BMI होने पर भी पेट और कमर के आसपास फैट जमा होने का जोखिम अधिक रहता है। इसके कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों जैसी मेटाबॉलिक समस्याएं कम वजन पर भी पनप सकती हैं।

 

मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल से हो सकता हैं सर्वाइकल, शरीर में नजर आते हैं 5 लक्षण, इसे नज़र अंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

 

चाहे वजन अत्यधिक कम हो या बहुत ज्यादा—दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। जब शरीर का वजन जरूरत से बहुत कम होता है, तो शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। इसकी वजह से शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों के प्रोटीन का इस्तेमाल करने लगता है, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। वहीं शरीर में स्टैमिना की कमी महसूस होती है और दैनिक कार्यों में जल्दी थकावट आती है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने से बार-बार इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जबकि शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने पर मेटाबॉलिज्म बिगड़ने लगता है और कई गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। जैसे शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है। दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लिवर में अतिरिक्त फैट जमा होने से लिवर का कामकाज प्रभावित होता है।

See also  स्मार्ट प्लग से बिजली की बचत: कब करें इस्तेमाल और क्या कहते हैं इलेक्ट्रिशियन?

 

किडनी खराब होने से पहले की वार्निग, शरीर देता है 5 बड़े संकेत, अक्सर लोग शरीर के इस बदलाव को कर देते हैं नजरअंदाज

 

 

लंबाई और वजन का अनुपात

 

1- अगर आपकी लंबाई 4 फीट 10 इंच है तो आपका सामान्य वजन 41 से 52 किलोग्राम होना चाहिए. अगर इससे ज्यादा वजन है तो आपकी सेहत के लिए ये ठीक नहीं है.

2- अगर आपकी हाइट 5 फीट है तो आपका सामान्य वजन 44 से 55.7 किलोग्राम के बीच होना चाहिए.

3- अगर आपकी लंबाई 5 फीट 2 इंच है तो आपका वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए.

4- आपकी लंबाई 5 फीट 4 इंच है तो आपका वजन 49 से 63 किलोग्राम के बीच होना चाहिए

5- वहीं 5 फीट 6 इंच लंबे शख्स का वजन 53 से 67 किलोग्राम तक होना चाहिए.

6- अगर आपकी लंबाई 5 फीट 8 इंच है तो आपका सामान्य वजन 56 से 71 किलोग्राम तक होना चाहिए.

7- जिसकी लंबाई 5 फीट 10 इंच है उसका वजन 59 से 75 किलोग्राम तक होना चाहिए.

8- अगर आपकी हाइट 6 फीट है तो आपका सामान्य वजन 63 से 80 किलो के बीच होना चाहिए.

 

BMI (Body mass index) निकालने के लिए किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन को एक फॉर्मूले में सेट करना होता है। जिसका फॉर्मूला- ‘BMI= वजन / ऊंचाई (मीटर में) का वर्ग या BMI= वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई)’ है। इसे ऐसे समझें, अगर किसी का वजन 60 किलोग्राम है और लंबाई 5 फुट है। तब ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति का BMI 25.54 होगा। इस फॉर्मूले में सेट करने के लिए पहले हाइट को मीटर में बदलना होगा। 5 फुट हाइट का मतलब है कि व्यक्ति 1.53 मीटर का है। अब 1.53 मीटर को 1.53 मीटर से गुणा कर देंगे। यह 2.35 मीटर होगा। अब वजन 60 किलो को 2.35 से भाग दे देंगे। इसके बाद शेषफल 25.54 होगा। इस तरह किसी व्यक्ति का BMI निकाला जाता है।

 

See also  रेल कनेक्ट ऐप और वेबसाइट ठप, टिकट बुकिंग बंद! लाखों यात्री हुए परेशान

आदर्श BMI

 

अगर किसी का BMI 18.5 से कम है। इसका मतलब वह अंडरवेट है। 18.5 से 24.9 के बीच का BMI सबसे आइडियल माना जाता है। 25 से लेकर 29.9 BMI वाले ओवरवेट माने जाते हैं। जबकि अगर यह 30 प्लस है तो मोटापे का संकेत माना जाता है।

 

किस उम्र में कितना वजन होना चाहिए

 

19-29 साल – पुरुष 83.4 किलो, महिला का वजन 73.4 किलो तक होना चाहिए।

 

30-39 साल – पुरुष का वजन 90.3 किलो और महिला का वजन 76.7 किलो तक होना चाहिए।

 

40-49 साल – पुरुष का वजन 90.9Kg और महिला 76.2 किलो की होनी चाहिए।

 

50-60 साल – पुरुष का वजन 91.3 किलो तक और महिला का वजन 77.0 किलो तक।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

कुत्ते के काटने के बाद बच्चा करने लगा ‘भौंकने’ जैसी हरकत, जांच में निकली चौंकाने वाली बीमारी