जांजगीर आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन, निशुल्क कैंप लगाकर करेंगे जनसेवा

आयुष मेडिकल एसोसिएशन जिला जांजगीर चांपा इकाई का वार्षिक बैठक एवं होली मिलन का आयोजन दिनांक 15.03.26 को होटल सुमित इन में किया गया जिसमें संगठन के सभी आगंतुक चिकित्सक परिवार के साथ हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोरबा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा जी संचालक पतंजलि चिकित्सालय कोरबा सपरिवार एवं अध्यक्षता डॉ.आर. एस.सराफ जी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.वर्षा सराफ मैडम डेंटल सर्जन जी ने किया । चूंकि कार्यक्रम होली मिलन का था सभी चिकित्सक एवं उनके परिवार के लोगों ने आपस में एक बार पुनः रंग गुलाल लगाया और एक दूसरे को बधाई दी बच्चों ने भी खूब गुलाल उड़ाया। डॉ.शर्मा जी आसंदी से सभी चिकित्सकों को बधाई सन्देश के साथ सामाजिक उत्थान एवं चिकित्सकीय सहायता हेतु सदैव आगे रहने एवं निशुल्क कैंप लगाकर सेवा करने का सुझाव दिया ।

यह आयोजन तब और खास हुआ जब डॉ. शर्मा जी को आयुर्वेद के प्रति उनके समर्पण एवं “हर घर आयुर्वेद” मुहिम एवं 20 वर्षों से निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श को आयुष मेडिकल एसोसिएशन जिला जांजगीर चांपा एवं मेकशाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ सराफ जी फाग गीत डॉ.अजय राठौर जी एवं उनकी पत्नी डॉ. स्वर्ण प्रभा राठौर के द्वारा युगल फिल्मी गीत एवं डॉ.योगेंद्र साहू जी के गीतों पर खूब थिरके चिकित्सक एवं उनके परिवार और बच्चे शामिल हुए |

See also  आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

कार्यक्रम में डॉ.लक्ष्मी प्रियम स्वर्णकार सपरिवार, डॉ.आर.आर.पालेकर, डॉ. रामकुमार चंद्रा जैजैपुर, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ.श्यामा चरण साहू मेडिकल ऑफिसर, डॉ.विकास राठौर, डॉ.रवि श्रीवास, डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ.मंजू राठौर तथा मेकशाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज चन्द्रा, आशीष कश्यप, आर. एस.एम.गौरव साहू, अक्षय राठौर एच.आर.मैनेजर उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में जिला जांजगीर चांपा अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में परिवार का महत्व को बताते हुए आज के इस कार्यक्रम की शोभा हमारे परिवारों से है। एक डॉक्टर तभी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर पाता है, जब उसका परिवार पीछे से उसे संबल देता है। हमारी व्यस्तताओं को समझने और हमें हर कदम पर साथ देने के लिए मैं यहाँ मौजूद सभी जीवनसाथियों और बच्चों का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। यह शाम और यह उत्सव आपको समर्पित करता हूं।अंत में आयोजन को सफल बनाने में परोक्ष अपरोक्ष रूप से जिन जिन का भी सहयोग रहा चाहे वे उपस्थित रहे हों या न रहे हों लेकिन उनकी मानसिक उपस्थित सदैव हमारे साथ है। उन्हें साथ ही इस आयोजन के विशेष सूत्रधार मेकशाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का सहयोग रहा उन्हें और मीडिया के सहयोगी सभी को एसोसियेशन के तरफ से सभी का आभार ज्ञापित किया ।

See also  स्क्वैश के राष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्यांश मिश्रा सम्मानित