जांजगीर जिला में मिनीमाता पुस्तकालय खोलने की मंत्री गुरु रूद्र कुमार से सतनामी समाज ने रखी मांग

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम से पुस्तकालय खोलने की मांग सतनामी समाज ने मंत्री गुरु रूद्र कुमार से रखी| इस सम्बन्ध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पत्र प्रेषित किया |  जिला के मुख्य समारोह के बाद मंत्री जी सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल से सर्किट हॉउस में मुलाकात की |

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के शामिल होने पहुंचे थे |  ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद मंत्री जी सर्किट हाउस पहुंचे जहां जिलाभर से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात की | इसी दौरान समाज की ओर से गुरु प्रवक्ता डॉ एमके कौशल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम से पुस्तकालय खोलने, बैठक भवन और वसुंधरा उद्यान का नाम मिनीमाता रखने की मांग रखी| जिसे मंत्री जी ने कार्यवाही के लिए SDM को प्रेषित किया |
आपको बता दे की सांसद मिनीमाता जांजगीर जिला की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती थी |  उनके ही अनुशंसा में ही आज जांजगीर जिला के अधिकांश गांवों के खेतों में हसदेव नदी का पानी पहुंच रहा है |  जिसकी वजह से किसान 2 फसलों का लाभ ले रहे हैं | इससे पहले जिला में 1 फसल भी बड़ी मुश्किल से किसान ले पाते थे |  साथ उन्होंने नारी उत्थान के लिए विशेष कार्य किया |
सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जांजगीर जिला में एक पुस्तकाल खोलने की मांग रखी | यहां की पुस्तक का लाभ नहर के पानी की तरह हर कोई ले सके |
See also  अकलतरा थाना में पदस्थ उप निरी. कृष्ण कुमार साहू निलंबित, मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय करा दिया समझौता