जांजगीर के 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, दुकान संचालकों को नोटिस जारी,  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Johar36garh | छत्तीसगढ़ जांजगीर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, औषधि प्रशासन ने जांच में कमी मिलने पर दुकान संचालकों को नोटिस दिया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है ।औषधि प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई नवागढ़, सक्ती, बलौदा, पामगढ़, मालखरौदा, अकलतरा ब्लाक में की गई है।

See also  छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सल डंप बरामद, पहाड़ी इलाके में छिपा था IED और हथियारों का जखीरा