Johar36garh News|जांजगीर जिला मुख्यालय में आज देर शाम राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही की है| इस दौरान बड़ी मात्रा में फटाखे जप्त किए हैं | खबर लिखे जाने तक कार्यवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बंसल ट्रेडर्स जांजगीर , पवन इलेक्ट्रॉनिक नैला एवं दीपक अग्रवाल नैला स्थित मकान पर अवैध रूप से फटाखा का भंडारण करना पाया गया। जिसमें चाइना फटाखा, देवी देवता की तस्वीर लगी हुई फटाका के साथ कई तरह अवैधानिक रूप से पाया गया एवं जप्ती की कार्यवाई की गई। संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ विधी संगत कार्यवाही की गई।
आज के इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीमति मेनका प्रधान,तहसीलदार प्रकाश साहू,नायब तहसीलदार शेखर पटेल,एसडीओपी दिनेश्वरी नंद, एवं नैला चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम शामिल थे|
एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया की एसडीएम श्रीमति मेनका प्रधान के साथ मिलकर नैला स्थित दीपक अग्रवाल के मकान पर छापेमार कार्यवाही की गई| इस दौरान 552 केजी फटाखे जप्त किए गए| चुकी वह क्षेत्र रिहाशी इलाके में आता है| जहां फटाखे रखने की अनुमति नहीं है |