जशपुर जिले में 6 युवकों ने अगवा कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर मिल रही है। 6 आरोपियों ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दंरिंदगी की है। बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार घटना पंडरापाठ चौकी का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की शादी सामारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी। इस दौरान पीछा कर रहे 6 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर लिए। इसके बाद सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुट गई है। इधर नाबालिग का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच चलीं लाठियां