CG : झूठे मामलों में फंसाने का भय दिखाकर अवैध वसूली, 3 आरक्षक निलंबित

JJohar36garh News|रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है. डीडी थाना में पदस्थ 3 आरक्षकों को निलंबित किया है. आरक्षकों ने झूठे मामलों में फंसाने का भय दिखाकर अवैध वसूली की थी, जिसके खिलाफ SP ने कार्रवाई की है. आरक्षकों ने पीड़ित को गुमराह कर थाने बुलाए थे, इसके बाद मारपीट की. 11 सितंबर को आरक्षकों ने अवैध वसूली की थी.

मिली जानकारी के मुताबिक विमल निषाद नामक व्यक्ति से 50 हजार रुपए की वसूली की गई थी. पीड़ित ने आज ही एसपी ऑफिस में शिकायत की थी. जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक से मारपीट और बदसलूकी के बाद सट्टा चलाने का आरोप लगाकर पुलिस ने 50 हजार रुपये वसूले थे,  जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है.

बता दें कि पिछले दिनों आरक्षक अभिलाष नायर, गुरुदयाल सिंह पुसाम, और कमलकांत कश्यप ने पान ठेला चलाने वाले विमल निषाद को जबरदस्ती थाना लाकर उसके साथ मारपीट की थी. झूठे मामलों में फंसाने का भय दिखाकर विमल निषाद से 50 हजार रुपए वसूले गए थे. पीड़ित विमल निषाद ने आज ही एसपी ऑफिस पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तीनों आरक्षक को को निलंबित कर दिया है.

See also  Janjgir : महिला के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाने वाले तीनों पटवारी सस्पेंड