जियो की 200 रुपये वाले प्लान, बना और भी उपयोगी, जोड़े नए बेनिफिट्स

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले 200 रुपये का एक ओटीटी पास पेश किया था। इस पास में यूजर्स को कई ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जहां एक तरह टेलीकॉम कंपनिया या तो अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा रही हैं, बेनिफिट्स कम कर रही हैं या फिर सस्ते प्लान बंद कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरह जियो ने अपने इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ा दिया है। अब इसमें पहले से ज्यादा एंटरटेनमेंट ऑप्शन मिल रहा है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने OTT बंडल पैक में Kuku TV भी शामिल किया है।

 

‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा

 

30GB डेटा के साथ आता है रिचार्ज प्लान

अगर हम जियो के 200 रुपये वाले एंटरटेनमेंट प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कुल मिलाकर 30GB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी यूजर्स 64 Kbps की स्पीड पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

See also  नई जिम्मेदारी, कड़ा फैसला: CEO ने संभालते ही 16,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

 

गरीब परिवार के जियो पेमेंट बैंक ऐप में आया 5.5 अरब रुपये, घर में ख़ुशी का माहौल, मुखिया चिंचित, जांच में जुटी पुलिस

 

अब प्लान में मिल रहा Kuku TV भी

इसके अलावा, इसमें 15 से भी ज्यादा ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस लिस्ट में यूट्यूब प्रीमियम, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, ZEE5, लायंसगेट प्ले, Discovery+, Sun NXT और बहुत कुछ शामिल है। अब इस प्लान में KUKU TV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

 

जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

 

कैसे मिलेगा फायदा?

बता दें कि यूजर्स MyJio के जरिए YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition के लिए क्लेम कर सकते हैं। JioTV मोबाइल ऐप के जरिए 1000+ लाइव टीवी चैनलों को देख सकते हैं। अपने Jio नंबर से JioHotstar ऐप में लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा, MyJio में मिले कूपन कोड के जरिए KUKU TV का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। KUKU TV ऐप पर कूपन कोड रिडीम करना होगा। कुल मिलाकर, Jio का यह प्लान यूजर्स के लिए और भी किफायती हो गया है। OTT पास ऐड-ऑन पैक 28 दिनों के लिए हाई-स्पीड डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन, लाइव TV चैनल और मनोरंजन से जुड़े अन्य फायदों का एक शानदार कॉम्बिनेशन देता है। Kuku TV के जुड़ने से, यह पैक उन यूजर्स के लिए और भी अच्छा विकल्प बन गया है जो अपनी कनेक्टिविटी और मनोरंजन की जरूरतों को एक ही पैक में पाना चाहते हैं।

See also  महिलाओं के लिए कार लोन में बड़ा फायदा, 0.8% ब्याज और 90% तक लोन

 

 

जियोफोन और जियोभारत फोन के रिचार्ज प्लान्स का नाम बदला, अब ‘4G Feature Phone Plans’