पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, कुल्हाड़ी मारकर दिया घटना को अंजाम, जमीन विवाद का मामला

सूरजपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर हमला किया गया है। और पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने ही कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।

 

इसे भी पढ़े :- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना, महिलाओं की होगी बल्ले बल्ले, हर 3 महीने में मिलेगा पैसा

 

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के 6-7 लोग पहुंच गए। इस दौरान खेती करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गई।

See also  छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर मौत हो गई। वहीं, माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी।

 

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

 

घटना की सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल माघे टोप्पो को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

 

PhonePe : फोनपे ऐप से बिना 1 रुपए लगाए रोज कमाएं हजार रुपए, जाने कैसे

See also  CM विष्णु देव साय ने जारी की 'एनर्जी ट्रांज़िशन रिपोर्ट', छत्तीसगढ़ में सोलर और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मिलेगी नई गति

One thought on “पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, कुल्हाड़ी मारकर दिया घटना को अंजाम, जमीन विवाद का मामला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *