छत्तीसगढ़ में भी ज्योति मौर्य, गैर मर्द से बच्चा भी लिया, न्याय के भटक रहा 2 बच्चों का पिता 

उत्तर प्रदेश एसडीएम ज्योति मौर्या की घटना आने के बाद देशभर में कई कहानियां सामने आती जा रही है| छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसी ही कहानी सामने आ रही है| कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे एक मजदूर पति ने अपनी बेवफा पत्नी पर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचा हुआ था|

दरअसल हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बालको निवासी शांति कुमार कश्यप, पिता रघुनाथ प्रसाद कश्यप, उम्र लगभग 38 वर्ष ने बताया की उसकी शादी विवाह दिनांक 06.05.2011 को शिक्षिका पत्नी उम्र 34. वर्ष के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था| दोनों की 2 पुत्री भी है |

पत्नी ने आगे की पढाई करने की इच्छा जताई | उसने दौड़ धूप कर अपने परिश्रम से शिक्षा कर्मी तृतीय वर्ग में नौकरी भी लगवा दिया, लेकिन उसका 02 वर्षों से किसी गैर पुरुष के साथ संबंध है| इस बात को ससुराल वालों को बताया कि आपकी बेटी गलत रास्ते में जा रही है| जिस पर मायके वाले अपनी बेटी को समझाने के बजाये उसे पति के खिलाफ और भड़का दिया और गलत निर्देश दिया गया एवं बढ़ावा तथा सहयोग दिया गया। जिसके बाद पत्नी शिक्षिका को अहंकार व लालच में आकर अपने माता-पिता, भाई बहन के अनुसार उसके निर्देश पर चलने लगी।

See also  CG : पत्नी की पेचकस घोंपकर कर दी हत्या, बच्चे के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, पति ने किया आत्मसमर्पण

पत्नी उसकी अंकसूची, आधार कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री पेपर व अन्य दस्तावेज व सोना-चांदी व अन्य सामान को भी लेकर चली गयी है। वर्तमान में उसकी पत्नी शिक्षिका जो कि एक शा. प्रा. स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है तथा उसका विकासखण्ड कोरबा है। वही जीवित पति के रहते हुए व बिना तलाक दिए गैर पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाकर 03 (तृतीय) बच्चा प्राप्त कर लिया गया है|

परिवार परामर्श केन्द्र में झूठा बयान दिया गया है। वही बालको थाना में झूठा एफ.आई.आर. किया गया। जिला सत्र न्यायालय कोरबा में झूठा बयान दिया एवं अपने पति को झूठा आरोप लगाया गया एवं पूरे परिवार एवं समाज में बदनाम किया गया। शिक्षिका के पति ने कहा अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि मेरी पत्नी शिक्षिका होते हुए भी एक महिला रहते हुए भी अपनी मर्यादा का उल्लंघन करते हुए एवं शासन-प्रशासन को गुमराह और अपने पति को धोखा एवं गुमराह किया है, उक्त परिस्थिति को देखते हुए मेरी पत्नी शिक्षिका के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए एवं उसके शासकीय सेवा से बर्खास्त करते हुए मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें। कहते हुए शिक्षिका की शिकायत की गई है।

See also  बुटराभँवर की जयदेवी क्वारेंटिन के दौरान दिया बेटे को जन्म, स्कूल भवन पहुंचते ही तालियों के साथ हुआ स्वागत