Janjgir : खेत के पैरावट में मिली अज्ञात महिला की लाश, ठंड से मौत की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के नवागढ़ में खेत के पैरावट में एक महिला की लाश मिली है। लाश को देखकर किसान हड़बड़ा गया उसने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है | मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। महिला पहचान फिलहाल नहीं हुई है। उसका शरीर अकड़ा हुआ था। चेहरे में भी काले धब्बे हो गए हैं। जिससे उसकी ठंड की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरदा (लोहर्सी) में मंगलूराम का खेत है। यहीं उसने खलिहाल भी बनाया हुआ है। जहां अलग-अलग ढेरों में पैरा रखा गया है। दोपहर को 12 बजे जब वह खेत में काम कर रहा था। उस दौरान जब वह पैरा निकालने गया तो उसने देखा कि किसी महिला की लाश पैरे के बीचों-बीच पड़ी हुई है। इसके बाद तुरंत उसने पूरे मामले की जानकारी पु्लिस को दी।

See also  जनसेवा ही हमारा संकल्प - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा। शव देखने पर पता चला कि शव पूरी तरह से अकड़ा हुआ है। काफी देर और ठंड में पड़े होने के कारण उसके चेहरे में काले धब्बे( ज्यादा ठंड के कारण ये धब्बे बनते हैं) भी पड़ गए थे।

ऐसे में आशंका जताई गई है कि महिला ठंड से बचने के लिए ही पैरों के बीच में गई होगी। वो रातभर वहीं पड़े रह गई। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। SI दीपक केवट ने भी कहा है कि जिस तरह से महिला की लाश मिली है। उससे आशंका है कि ठंड के कारण महिला की जान गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।