कुसमुण्डा में कोरोना सर्विलेंस टीम द्वारा वार्ड सर्वे

Johar36garh (Web Desk)| कोरबा जिले के कुसमुण्डा में कोरोना कोविड 19 बचाव  एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तर में कम्युनिटी सर्विलेंस टीम का गठन किया गया है जो कि घर- घर सर्वे कर रहे हैं । इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड नंबर 60 में  दल क्रमांक एक के सदस्य सुरेन्द्र कुमार खुंटे व्याख्याता,  श्रीमती लता अनंत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन कार्यकर्ता द्वारा वार्ड सर्वे करते हुए पार्षद अजय प्रसाद के घर पहुंचे व जानकारी संबंधी प्रपत्र भरा गया ।

प्रपत्र के संबंध में सर्वे दल के सदस्य सुरेन्द्र कुमार खुंटे ने बताया कि 18 बिंदू में जानकारी एकत्र की जा रही है । जिसमें मुखिया के आधार नंबर के साथ फरवरी माह में अन्य राज्य या शहर  या विदेश भ्रमण से  आए सदस्य के बारे में विवरण तथा उनके बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ आदि की जानकारी,  शिशुवती, गर्भवती महिला सहित लम्बी बीमारी, डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग,कैंसर, किडनी रोग तथा किसी कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति से सम्पर्क या संदिग्धता के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है ।

See also  बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, थानों तक पहुंचे कार्यकर्ता, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना