शादीशुदा आदमी के चक्कर में तबाह हो गई जिन्दगी, ना मिला पत्नी का सुख और ना ही बन सकी माँ

फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स का अफेयर होना आम बात है कई बार ये अफेयर इतने गहरे होते है कि बात शादी तक पहुंच जाती है। ऐसा ही बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा के साथ हुआ।

80 दशक में अपनी फिल्मो और निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहनी वाली जया प्रदा भी श्रीकांत नाहटा के प्रेम चक्कर में पड़ गई और उनका रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस रिश्ते को लेकर जया प्रदा को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा।

बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस थी जया प्रदा

70 से 90 के बीच बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लाखों को लोगों का दिल जीतने वाली जया प्रदा अपने समय में बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं और इसी दौरान वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रडार पर आ गई थी। उनके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी। बताया जाता है कि आईटी के जाल में फंसने के बाद जया प्रदा बुरी तरह टूट गई थीं। इस दौरान ‘वफादार’, ‘मजाल’ ‘हैसियत’ जैसी फिल्मों के निर्माता श्रीकांत नहाटा, जया प्रदा की मदद को आगे आए और उनका सहारा बने और उसी दौरान जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा एकदूसरे पसंद करने लगे और दोनों ने शादी कर ली।

See also  जान्हवी कपूर ने 'हैमनेट' में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

लोगों ने कहा ‘दूसरी औरत’

श्रीकांत नाहटा पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। इस बात को जानते हुए भी जया प्रदा श्रीकांत को अपना दिल दे बैठी और अचानक ही एक दिन शादी का फैसला कर लिया। यहां गौर देने वाली बात ये है कि श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही शादी की थी। इस शादी के बाद जया प्रदा को काफी ताने सुनने को मिले। खबरों के मुताबिक, इस वजह से जया प्रदा को ‘दूसरी औरत’ तक कहा जाने लगा।

जया प्रदा ने प्यार में शादी तो कर ली लेकिन श्रीकांत नहाटा ने कभी उन्हें पत्नी और मां बनने का सुख नहीं दिया। जया मां बनना चाहती थीं लेकिन नहाटा बच्चे नहीं चाहते थे। अंत में दोनों अलग हो गए, कहा जाता है कि उन्होंने अपनी बहन के बच्चे को गोद ले लिया था।

 

बॉलीवुड के सभी कलाकारों के साथ किया काम

See also  Drishyam 3 में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत, शूटिंग जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू

आपको बता दें कि जया प्रदा ने अपने समय मे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना, सहित लगभग सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। जया प्रदा ने सागर संगमम (1983), तोहफा (1984), शराबी (1984), मकसद (1984) आखिरी रास्ता (1986) सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है।