Pamgarh : लॉकडाउन में दुकान खोलने की जानकारी देने बच्चे ने डायल किया 112, लेकिन घबराहट में कुछ कह नहीं पाया, फिर देखें क्या हुआ

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर एक शख्स हैरान है|  दरअसल लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा दुकानों को बंद कर दिया गया था|  इसी दौरान गांव में कुछ दुकानदार चुपके से समान बेच रहे थे| जिसे कक्षा चौथी पढ़ने वाले छात्र ने देख लिया| लॉकडाउन में दुकान नहीं खोलने की बात उसके दिमाग में बसी थी|  उसने उन सभी दुकानदारों को सबक सिखाने की सोची | घर में शासन से मिला मोबाइल रखा था | छात्र ने सुना था कि कोई भी समस्या या शासन की मदद करनी हो तो डायल 112 में किया जा सकता है।

6 मई को छात्र ने डायल 112 को फोन कर किया लेकिन जब फोन रिसीव हुआ तब छात्र घबरा गया और कुछ बोल नहीं पाया लिहाजा फोन कट किया गया।  छात्र डर कर फोन को वापस उसी जगह रख दिया और यह बात किसी को नहीं बताई। सरकारी मोबाइल बिगड़ी हुई थी बार-बार हैंग होने की समस्या थी अचानक उस मोबाइल से फिर डायल 112 को फोन लग गया । बार-बार फोन करने और सामने से कोई जवाब नहीं देने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। जिसके बाद उस नंबर को ट्रेस किया गया। तब पता चला कि यह नंबर और लोकेशन पामगढ़ थाना क्षेत्र से आया है। विभाग द्वारा पामगढ़ थाना में इसकी सूचना दी।
पामगढ़ पुलिस ने उस नंबर की जांच की और उसके गांव तक पहुंचा|  पुलिस को घर में देख सभी सकते में आ गए| पहले तो पुलिस की बातों पर हैरान हो गए | बच्चों से इस संबंध में जानकारी ली काफी समय बाद बच्चे ने बताया की गांव में लॉकडाउन लगने के बाद भी सामान दुकान में समान बेचा जा रहा है जिसकी शिकायत करने वह हिम्मत करके 112 में घर के मोबाइल से फोन लगाया था लेकिन घबराहट के कारण वह बात नहीं कर पाया था और घबराहट में उसने फोन को काट दिया था। विभाग की शिकायत पर पुलिस परिजनों को थाना बुलाया जहां शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के कारण उन पर धारा 151 की कार्यवाही की गई|  जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया|  जहां समझाइस के बाद उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत देते हुए जमानत पर रिहा किया गया ।

See also  रायपुर : बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता