शिवरीनारायण में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना 21 को, मंत्री डॉ डहरिया होंगे शामिल

JJohar36garh News|जांजगीर चांपा जिला के शिवरीनारायण में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक में प्रतिमा स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे | अध्यक्षता महंत राम सुन्दर दास करेंगे| विशिष्ठ अतिथि सांसद गुहाराम अजगल्ले और विधायक श्रीमती इंदु बंजारे होंगे |

डॉ डहरिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर (व्हाया पलारी-कसडोल-गिधौरी) दोपहर 1 बजे नगर पंचायत शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2ः30 बजे शिवरीनारायण से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे नगर पंचायत नवागढ़ में आयोजित भूमिपूजन-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ डहरिया उसी दिन सायं 4ः30 बजे नवागढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

See also  बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा