जांजगीर जिला में महिला सरपंच को जान से मारने की कोशिश, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

JJohar36garh News|जांजगीर जिला नवागढ़ के ग्राम पंचायत पेंड्री की सरपंच के साथ आम सभा के दौरान गांव के आदतन शराबी के द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई । घटना गांव में चल रहे आम सभा के दौरान की है| आरोपी द्वारा आम सभा को तितर -बितर करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद यह घटना हुई|

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री की वर्तमान सरपंच सीमा श्रीकांत ग्राम पंचायत में आम सभा की बैठक ले रही थी । बैठक के दौरान पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल के द्वारा आम सभा को तितर -बितर करने का प्रयास किया । बाबूलाल पटेल के द्वारा आम सभा को भंग कर सीमा श्रीकांत वर्तमान सरपंच पैंड्री के काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी परंतु आम सभा का संचालन जब सफलतापूर्वक हो गया और सभी लोग अपने अपने घर चले गए तब सरपंच सीमा श्रीकांत ग्राम पंचायत में अकेली रह गई उनके साथ कुछ लोग रह गए । तब गांव का आदतन शराबी खगेश्वर पटेल पिता कौशल प्रसाद पटेल ग्राम पंचायत में आकर सीमा श्रीकांत के साथ बदतमीजी करने लगा। जब सीमा श्रीकांत  ने मना किया और उसे घर जाने को कहा । तब उसने उससे कहा कि “चलो तुम्हें बाबूलाल पटेल बुला रहे हैं ” कह कर खींचने की कोशिश करने लगा । सरपंच उससे  हाथ छुड़ाकर अपने घर की ओर जाने लगी । उसके बाद खगेश्वर पटेल भी पीछे पीछे आने लगा और उसे चाकू दिखाकर डंडे से प्रहार किया । सीमा के साथ कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया ।इस बात से सरपंच पेंड्री सीमा श्रीकांत काफी घबरा गई और उन्होंने इसकी रिपोर्ट ऩवागढ थाने में दर्ज कराई ।

See also  झलमला : बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास, मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी

पुलिस की निष्क्रियता

सरपंच सीमा श्रीकांत ने बताया कि मैंने इस बाबत शिकायत नवागढ़ थाने के अतिरिक्त जांजगीर पुलिस ने किया है परंतु मेरे पक्ष में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है ।इसके पूर्व भी मैंने अनुसूचित जाति थाने के अतिरिक्त महिला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल के प्रभाव में आकर पुलिस मेरे प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और अपराधियों को प्रश्रय दे रही है। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार बाबूलाल पटेल पूर्व सरपंच होगा ।उन्होंने बताया कि मुझे यहां तक की धमकी दी जाती है कि जिस तरह हाथरस कांड हुआ है वैसा ही तुम्हारे साथ भी हो सकता है ।  

आज जहां एक और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार आरक्षण दे रही है ।उनके लिए नई-न्ई योजनाएं बनाई जा रही हैं तो दूसरी ओर जो महिलाएं समाज में आगे आकर काम करना चाह रही हैं उन लोगों के रास्ते में इस तरह की बाधाएं उत्पन्न की जा रही है और पुलिस प्रशासन मुँह देख रहा है अगर सीमा श्रीकांत को कुछ हो जाता है तो यही पुलिस प्रशासन खानापूर्ति करने पर तुल जाएगा। उसके अलावा जिन संगठनों ने महिलाओं के भलाई के लिए काम करने की बात कह कर सरकार से मोटा अनुदान ले रही है वह संगठन भी आप सीमा श्रीकांत की बातों को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रहे हैं।

See also  पामगढ़ : हाईवे ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक हुआ लहूलुहान, गंभीर स्थिति में ले जाया गया अस्पताल

पूर्व सरपंच द्वारा काम मे रोडा

 पेंड्री सरपंच सीमा श्रीकांत ने बताया कि जब से मैं सरपंच बनी हूं तब से पूर्व सरपंच बाबू लाल पटेल के द्वारा मेरे हर काम में रोड़ा अटकाया जा रहा  है । मुझे ग्राम पंचायत के विकास करने का मौका नहीं दिया जा रहा है , मेरे हर काम में बाधा पहुँचाया जा रहा है। उसने सारे पंचों को अपनी और मिलाकर ग्राम पंचायत के विकास में रोड़ा अटकाया गया है । उसके बावजूद जब मैं नहीं झुकी और टूटी तो उसने आज मुझे इस तरह से तोड़ने का प्रयास किया है जो असहनीय है ।मैं इसकी शिकायत महिला आयोग में करूंगी।