झलमला : बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास, मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी

जांजगीर जिला के अकलतरा जनपद के ग्राम पंचायत झलमला में पिछले कई सालों से हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर फीडर में परिवर्तन करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

दरअसल ग्राम पंचायत झलमला में पिछले कई वर्षों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। इस संबंध में कई बार स्थानीय बिजली विभाग से शिकायत की जा चुकी है इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय में बिजली नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास कर रात के समय गांव में सांप बिच्छू का डर हमेशा बना रहता है। पिछले कुछ दिनों में सांप बिच्छू काटने की समस्या सामने आ गई है। इसके बावजूद उनकी समस्या की ओर बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीण बहुत आक्रोशित हो गए हैं।

See also  आईटीएम विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा श्री प्रदीप टंडन को डी.लिट् (Honoris Causa) की उपाधि प्रदान

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत झलमला की लाइन को कुछ साल पहले तरौद फीटर से जोड़ा गया था। तब किसी प्रकार की कोई परेशानी गांव में नहीं हो रही थी। लेकिन जब से पकरिया फिटर में लाइन को जोड़ा गया है तब से महीने में मात्र 15 दिन ही क्षेत्र में लाइन रहती है बाकी पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है।

ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच काशीराम निर्मलकर ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

आज ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सरपंच काशीराम निर्मलकर, नरेन्द्र लहरे प्रदेश अध्यक्ष लगन जन कल्याण संगठन छत्तीसगढ़, श्रवण निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष विकलांग संघ रायपुर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंदर लहरे, दीपक मनहर, बृज महिलांगे, संतोष साहू पंच, संदीप निराला, अच्छे यादव, विनोद निर्मलकर, धन्नू भारद्वाज, राजकुमार लहरे, बरातू सोनवानी, महावीर यादव, जगदीश संतोष, चित्रकांत पटेल, मुकेश, रामनाथ यादव, धनंजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

See also  अबूझबाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सली लीडर को किया ढेर, अब तक मारे गए 157 नक्सली

 

बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास, मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी