महंगाई डायन खाए जात हे, को लेकर पामगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

JJohar36garh News|देश में लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को  पामगढ़ मुख्यालय में प्रदर्शन किया|  साथ ही ढेला गाड़ी में बाइक को खड़ी कर सड़क में घुमाया। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां मौजूद नयाब तहसीलदार संदीप साय को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज ने बताया कि सभी तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब जो गैंस 400 रुपए में मिल रही थी तब बीजेपी प्रदर्शन कर महंगाई डायन खाए जात हे का नारा लगा रही थी, आज वही 400 रुपए का गैंस 900 रुपए में रही तो क्या आज महंगाई डायन खाए जात नहीं हो रही है| 

See also  रायपुर : छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय