बाइक अनियंत्रित होकर घुसी नाली में, एक की मौत दूसरा गंभीर

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के लोहर्सी में देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। जिससे बाइक में सवार दोनों युवक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। 112 की मदद से दोनों घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु साहू को तत्काल बिलासपुर रिफर किया गया|  जिसने रास्ते में हैं दम तोड़ दिया जबकि दूसरा घायल जर्वे हरदी निवासी प्रहलाद विश्वकर्मा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से अन्य दोस्तों के साथ कोरबा गए हुए थे| वापसी में एक मित्र को छोड़ने के लिए गिधौरी के पास किसी गांव गए थे| वहां से दोनों वापस पकरिया राहौद आ रहे थे, की अचानक लोहर्सी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी, इसी दौरान वहां से 112 की टीम गुजर रही थी, उन्होंने देखा और दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची थी| 

See also  महापौर नहीं बनाया तो धमतरी का पैसा सुकमा ले जाउगा : कवासी लखमा (video viral)