नेपाल में बड़ा हादसा, त्रिशूली नदी में बह गईं 2 बसें; 63 यात्री लापता

काठमांडू

नेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है. पड़ोसी देश में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें एक नदी में बह गई हैं. इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है. जबकि, बस में सवार सभी (करीब 60) यात्री लापता हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

जानकारी के मुताबिक बीरगंज से काठमांडू जाने वाली एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें सात भारतीय की मौत हो गई. यहां बता दें कि सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है. दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर द दी गई हैं.

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू जा रही एंजेस बस में 24 यात्री सवार थे, जबकि काठमांडू से गौर जा रही गणपति डीलक्स बस में करीब 41 लोग थे. हादसा सुबह 3.30 बजे के करीब का बताया जा रह है. गणपति डीलक्स बस में सवार 3 यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

See also  ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में आज रात से लॉकडाउन, Shehbaz Sharif का बड़ा ऐलान

पुलिस अधीक्षक भवेश रिमल ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव कार्यों के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों को खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

दहल ने एक्स पर लिखा,'नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड के सिमल्टार में भूस्खलन में बसों के बह जाने के बाद लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और देश के विभिन्न हिस्सों में आपदा से हुए नुकसान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं गृह प्रशासन सहित सभी सरकारी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और बचाव के लिए निर्देश देता हूं. विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से आए मलबे ने नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड पर यातायात बाधित कर दिया है. रोड डिवीजन भरतपुर के अनुसार सड़क मार्ग पर यातायात बहाल होने में करीब चार घंटे लगेंगे.

खराब मौसम के कारण राहत-बचाव कार्य में अड़चन
जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव कर्मी घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

See also  सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी Aramco पर ईरान का ड्रोन हमला, PM मोदी ने शांति और स्थिरता की दी अपील

इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।